औरंगाबाद, श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ लेने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामना देते हुए हर्ष व्यक्त किया है ।अपने बधाई संदेश में पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश समिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली के जीत देश की जीत है भाजपा ने जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जो संगठन एवं सामाजिक ,शासनिक अनुभव लिए हुए हैं।
महिला सशक्तिकरण की जो बात देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया है उसका दिल्ली जीता जागता प्रमाण है ।मुझे मुझे विश्वास है कि नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में और माननीया मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी एवं उनके कैबिनेट सहयोगियों के नेतृत्व में देश की राजधानी दिल्ली और भी समृद्ध बनेगी और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी तथा राष्ट्रीय राजधानी अपने गौरव को पुनर्स्थापित करेगी। बधाई देने वाले में पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता इंद्रदेव यादव
भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह लक्ष्मी नारायण सिंह जुगल किशोर सिंह रघुनाथ राम विजय प्रसाद निराला दीपक कुमार सिंह वीरेंद्र कुमार विनोद शर्मा शत्रुघ्न सिंह मुन्ना अविनाश कुमार अशोक पांडे सुनील कुमार सिंह जय किशोर मिश्रा अरविंद सिंह विकास कुमार संजय गुप्ता डा.मधेश्वर चंद्रवंशी विनोद सिंह चंद्रवंशी तुलसी सिंह शामिल है।