NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में उपेंद्र कुशवाहा का छलका दर्द,कहा कि प्रधानमंत्री की भी नहीं लोगों ने मानी बात 

3 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। शहर के गेट स्कूल मैदान में शुक्रवार (31 जनवरी) को NDA द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य सभा सासंद सह राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में हार का दर्द छलक गया और हार के कारणों की पूरी हकीकत मंच से कह डाली। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में औरंगाबाद और काराकाट की लोकसभा एवं वर्ष 2020 के औरंगाबाद की छह तथा रोहतास एवं

- Advertisement -
Ad image

शाहाबाद की अधिकतर सीटों पर NDA को हर का सामना करना पड़ा। इसके पीछे कई कारण रहे। लोकसभा के चुनाव में NDA का नारा था अबकी बार चार सौ पार। मगर हम 300 पार भी नहीं कर पाए। दोनों क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिल्ला चिल्लाकर लोगों से अनुरोध किया कि NDA उम्मीदवारों को जिताएं। मगर लोगों ने एक नहीं सुनी और सबके मन में एक विचार यही आया कि एक सीट नहीं

जीतेंगे तो क्या हुआ 399 तो आ जाएगा और लोगों के हृदय में फूट के इसी सोच से कई सीटों पर पराजय का सामना करना पड़ा। बस हमारी फूट का फायदा राजद एवं अन्य पार्टियों को मिला। यदि हम एकजुट रहते तो सही मायने में हमारा आंकड़ा 400 पार होता। उन्होंने कहा कि मिलिए तो दिल से मिलिए। दिल मिले न मिले हाथ मिलाने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड,पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में कोई कठिनाई नहीं,कठिनाई ऊपर के

- Advertisement -
KhabriChacha.in

कार्यकर्ताओं में होती हैं। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भी NDA की हार की चर्चा की और कहा कि घटक दल में लोजपा शामिल थी मगर आंशिक रूप से। लोजपा ने औरंगाबाद, रोहतास तथा शाहाबाद के साथ साथ बिहार के कई विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे उन उम्मीदवारों को अच्छे मत भी प्राप्त हुए।लेकिन NDA को पराजय का सामना करना पड़ा। अपने पार्टी की भी बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी भी उस वक्त NDA के साथ

नहीं थी और हमारे उम्मीदवार भी अच्छे मत प्राप्त किए। जिसका फायदा महागठबंधन को मिला। इस बार की परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल है। राजद के लोग सिर्फ गुमराह कर रहे है उनकी जमीन खिसक गई है।उनके लिए सरकार बनाना ख्याली पुलाव है।श्री कुशवाहा ने कहा कि जिस प्रकार सूर्य का पूर्व की दिशा में उदित होना निश्चित है उसी प्रकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनना भी निश्चित है।

Share this Article

You cannot copy content of this page