गया।झारखंड के सारठ विधानसभा में जे एम एमप्रत्याशी मेरे भाई उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह जी के पक्ष में विशाल जनसभा को सम्बोधित किये है। झारखण्डी अधिकार और सम्मान के लिए हमारी लड़ाई जारी है और जारी रहेगी।
चुनावी प्रचार के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अगर झारखंड को सुरक्षित रखना है तो हेमंत सोरेन की सरकार बनाना होगा हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनना होगा झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही हेमंत सरकार झारखंड के मूल निवासियों को एवं झारखंड के गरीब मजदूर दलित पिछड़े आगे गरीब सभी को बराबर का हक और हिस्सेदारी देगा जिसमें भोजन वस्त्र आवास
शिक्षा और चिकित्सा की गारंटी होगी या पप्पू यादव ने कहा पप्पू यादव ने कहा कि हम झारखंड के सरकार और महाराष्ट्र के सरकार बनते ही देश में आर्थिक आजादी की शंखनाद पुकेंगे जिससे एक नई व्यवस्था आएगी। हम सदन खुलते ही आर्थिक आजादी पर अपना विचार रखेंगे और देश में आर्थिक प्रजातंत्र आर्थिक लोकतंत्र और आर्थिक आजादी की लड़ाई हम पूरे देश में घूम-घूम कर हम लड़ेंगे। आज पप्पू यादव ने कहा कि अगर आप कहीं से चूकते हैं तो इस देश में और झारखंड में अडानी और अंबानी जैसे लोग सरकार चलाएंगे।