उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सूर्य उपासना का महापर्व छठ संपन्न श्रीराम मंदिर के छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब

4 Min Read
- विज्ञापन-

प्रदीप भारद्वाज 

- Advertisement -
Ad image

शेरघाटी: शेरघाटी में मोरहर नदी के तट पर सूर्योदय काल में भगवान भास्कर को आस्था विश्वास एवं श्रद्धा के भाव में लीन हो कर व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित किया।

संपन्न हुआ महापर्व छठ

- Advertisement -
KhabriChacha.in

अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही शुक्रवार को चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया। उगते सूर्य की उपासना के बाद छठ व्रतियों ने पारण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा। इसके बाद महिला छठ व्रतियों ने धूप के साथ हवन कर एक दूसरे को सिंदूर लगाकर उनके सदा सुहागन रहने और सौभाग्यवती होने की कामना की।

आस्था के साथ दिखा उत्साह

शहर के सभी छोटे बड़े घाटों पर पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में ग़ज़ब का उत्साह देखने को मिला। छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सड़को पर बनी रंगोली लोगों को ख़ूब भा रही थी। इस दौरान चारों ओर छठ की अलौकिक छटा बिखर जाती है। छठी मईया की महिमा देश ही नहीं विदेश में भी रह रहे प्रवासियों के मन में भी हलचल पैदा कर देता है।

पूजा समिति का दिखा सेवा भाव

श्रीराम मंदिर आदर्श घाट पर पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल में भगवान भास्कर वैष्णो देवी रामलाल की प्रतिमा के साथ भैरो नाथ की भी प्रतिमा स्थापित की गई थी। यहां वर्ष 1985 से भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। पूजा समिति द्वारा सड़क से घाट तक रंगीन बल्बों से झिलमिलाते तोरण द्वार भी बनाए गए थे। इसके अलावा फलों का भी वितरण किया गया। सभी सदस्य सेवा भाव में तत्पर दिखें।

नगरपरिषद ने किया बेहतर इंतजाम

इस मौक़े पर शेरघाटी नगर परिषद द्वारा शहर के सभी प्रमुख घाटों पर विशेष साफ़ सफाई के साथ आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसके अलावा घाटों पर वॉच टॉवर चेंजिंग रूम सेल्फी प्वाइंट पेयजल साज सज्जा और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इसके लिए कई दिनों से यहां छोटे बड़े सभी बाईस घाटों पर साफ़ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहा।

सुरक्षा का था पुख़्ता इंतजाम

इस दौरान एसडीएम सारा अशरफ एएसपी शैलेंद्र सिंह थानाध्यक्ष अजीत कुमार बीडीओ स्नेहिल आनंद सीओ उषा कुमारी नगर परिषद की मुख्य पार्षद गीता सिंह उप मुख्य पार्षद तालकेश्वर चौधरी मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पवन किशोर सिंह कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी सुमित सौरभ सभी घाटों पर घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेते रहे। ड्रोन कैमरे से असामाजिक तत्वों के साथ साथ भीड़ पर भी नज़र रखी जा रही थी। स्थानीय प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया था।

ये रहें मौजूद

इस मौक़े पर श्री सूर्य नारायण पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह सचिव दीनानाथ पांडेय कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता प्रमोद वर्मा ओम प्रकाश सिंह विनय मेहता नौरंगी वर्मा नीतीश मिश्रा सुनील अग्रवाल अरुण चंद्रवंशी अजय कुमार विक्की चंद्रवंशी के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Share this Article

You cannot copy content of this page