औरंगाबाद। लोक आस्था एवं लोक उपासना के महापर्व के चौथे दिन शुक्रवार को प्रातःकालीन सूर्य को अर्घ्य के साथ चारदीवसीय छठ अनुष्ठान का समापन हो गया।
इस पर्व की लौकिकता एवं प्रसिद्धि को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता व महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष चेतना सिन्हा अपने पति प्रशांत कुमार जो उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के विशेष कार्य पदाधिकारी हैं के साथ अपने घर बिजौली स्थित वास्तुबिहार में छठ पर्व मनाने आई।
जहां उन्होंने पूरे परिवार के साथ व्रत की और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। पर्व के दौरान उन्होंने भगवान भास्कर से न सिर्फ देशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। बल्कि बिहार के विकास एवं तरक्की के साथ साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बने उसकी कामना की।
उन्होंने बताया कि भगवान सूर्य काया के मालिक के साथ साथ प्रकृति के प्रत्यक्ष देवता हैं और वे सबकी मनोकामनाएं पूर्ण भी करते है। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि देश एक मजबूत हाथों में है और बिहार पर भी उनका विशेष निगाह है। वही उनके पति उपमुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने भी छठ की विशेषता एवं इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा भगवान भास्कर की पूजा के माध्यम से हम अपनी संस्कृति को आत्मसात करते है।यही कारण है कि यह पूजा देश के साथ साथ विदेशों में भी भारतवंशी करते है।