गया, 17 अक्टूबर 2024, आगामी 11 से 20 नवंबर 2024 तक राजगीर में राजगीर खेल अकेडमी के नीले हॉकी टर्फ पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 का आयोजन राजगीर में आयोजित हो रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मे चीन, द. कोरिया, जापान, मलेशिये, थाईलैंड और मेजबान भारत की महिला टीम अपने दमखम का मुजाहिरा करेंगी।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी हॉकी टीमें गया में ही रहेंगी। इनकी आरामदायक आवासन व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन गया सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कर रहा हैं। आवासन व्यवस्था होटल हयात पैलेस, बोधगया एवं द बुद्धा रिसॉर्ट, गया में निर्धारित की गयी है।
आयुक्त मगध प्रमंडल श्री प्रेम सिंह मीणा एव पुलिस महानिरीक्षक मगध रेंज श्री क्षत्रनील सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री आशीष भारती, नगर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, जिला खेल पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए हैं।
आयुक्त मगध प्रमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी के खिलाड़ी बोधगया में आवासन करेंगे, इसके लिए संबंधित आवासन होटल के आसपास पुलिस के वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति एवं अन्य पुलिस के डेप्लॉयमेंट अत्यंत आवश्यक है, इसे अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करवाये।
उन्होंने कहा कि कटोरवा तालाब एव सक्सेना मोड इत्यादि अवसान होटल के प्रमुख रास्तों में रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था रखी जाएगी। इसके लिए नगर परिषद बोधगया के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि साफ सफाई की और उत्तम व्यवस्था बोधगया में सुनिश्चित करवाया जाए। उन्होंने कहा कि गया नगर निगम की सहायता से बोधगया के क्षेत्र में आवारा पशु को पकड़ने के लिए अभियान चलाकर किसी सुरक्षित स्थान पर उन पशुओं को रखें, ताकि किसी भी व्यक्ति को पशु कोई नुकसान नही कर सके।
आयुक्त महोदय ने जिला पदाधिकारी गया को निर्देश दिया है कि आवासन होटल जाने वाले प्रमुख स्थानों पर तगड़ा बेरिकेटिंग की व्यवस्था रखें, जो भी वाहन प्रवेश करेंगे उनकी प्रॉपर आइडेंटिफिकेशन अनिवार्य रूप से करवाये। बोधगया नगर परिषद क्षेत्र तथा आवासन होटल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे फंक्शनल है या नहीं इसकी 24 घंटे के अंदर जांच करते हुए खराब रहने की स्थिति में नए सीसीटीवी लगवाना सुनिश्चित करें साथ ही सीसीटीवी की मॉनिटरिंग की भी पूरी व्यवस्था रखें।
विभिन्न आवासन होटल जाने का रास्ता में थोड़ी मरामती की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बोधगया को निर्देश दिया है कि कटोरवा तालाब एवं सक्सेना मोड जाने वाले सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक सहित अच्छी गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण करवाये।
उन्होंने कहा कि 6 देश से आने वाले खिलाड़ियों की भाषा भिन्न-भिन्न है, इसलिए छह अलग-अलग भाषा समझने के लिए टूरिस्ट गाइड को भी प्रॉपर अच्छे तरीके से चिन्हित रखें ताकि उनका सहयोग लिया जा सके।
चुकी अंतरराष्ट्रीय हॉकी का खेल राजगीर में होना है। इस उद्देश्य से बोधगया से राजगीर जाने वाले प्रमुख तीन सड़के को पूरी तरह ठीक हालत में रहना बेहद जरूरी है। इस उद्देश्य से आयुक्त मगध प्रमंडल ने बीएसआरडीसी/ nh-2 के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अगले 24 घंटे के अंदर बोधगया से राजगीर जाने वाली सड़कों को भौतिक रूप से निरीक्षण करेंगे एवं जहां कहीं भी सड़के थोड़ी भी खराब रहने पर उसे तुरंत ठीक करवाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि रसलपुर गुमटी के समीप एवं हिसुआ से राजगीर के बीच सड़क थोड़ी खराब है, उसे तुरंत ठीक करवाये।
जिला पदाधिकारी गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गया ने आयुक्त मगध प्रमंडल को अस्वस्थ कराया की आगामी नवंबर में विभिन्न छे देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहेगी। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा।
इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक बोधगया, आयुक्त के सचिव उपस्थित थे।