खेल विभाग ,बिहार पटना एवं जिला प्रशासन ,पटना के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 16 अक्टूबर 2024 को पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग पटना में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय खेल मे बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन किया गया।
जिले के मुक्केबाजों ने राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अपना परचम लहराते हुए कुल 11 मेडल प्राप्त किया। बॉक्सिंग की प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग अंडर 14 ,17 एवं 19 बालक बालिका वर्ग में आयोजित की गई। अंडर 17 बालिका वर्ग में नित्या पांडे 50 केजी वर्ग भार एवं संस्कृति कुमारी 52 केजी वर्ग भार में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
शैलेंद्र पांडे की पुत्री नित्या पांडे पिपरा गांव की निवासी है।वही संस्कृति कुमारी मंगिया गांव की रहने वाली है ।बॉक्सिंग कोच अखिल कुमार ने बताया कि दोनों गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।वही अंडर 17 बालक वर्ग में आशीष कुमार 46 केजी वर्ग भार, कुणाल कुमार 54 केजी वर्ग भार, आदित्य आनंद 63 केजी वर्ग भार,हेमंत कुमार 66 केजी वर्ग भार,
राजकुमार 80 केजी वर्ग भार में सिल्वर मेडल प्राप्त किया एवं निखिल कुमार 52 केजी वर्ग भार में तथा आकाश कुमार 75 केजी भार में ब्रांज मेडल प्राप्त किया। वही अंडर 14 बालक वर्ग में सूरज कुमार 32 केजी वर्ग भार एवं हर्ष कुमार 48 केजी वर्ग भार में ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
बॉक्सिंग खिलाड़ी के मेडल प्राप्त करने पर औरंगाबाद के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है एवं औरंगाबाद स्थित गांधी मैदान खेल भवन में खेलो इंडिया सेंटर के बच्चों ने सभी खिलाड़ियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं भी दी है।