फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की औरंगाबाद जिलास्तरीय वार्षिक बैठक का आयोजन हुआ। यह आयोजन औरंगाबाद जिला मुख्यालय पर चित्रगुप्त सभागार में आयोजन किया गया.जहां जिले भर के सैकड़ों जनवितरण प्रणाली के दुकानदार पहुंचे हुए थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री वरुण सिंह ने कहा कि उन्होंने जिन मांगों को लेकर पिछले बार हड़ताल किया था उन मांगों को आश्वासन देने के बाद भी अभी तक नहीं माना गया है। जिसमें प्रमुख रूप से डीलरों को 3 सौ रुपए प्रति क्विंटल कमीशन राशि और 30 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय की मांगे थी। इन मांगों को अगर नहीं मांगी मानी गई तो फिर से हड़ताल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीलर निश्चिंत रहें , हड़ताल अवधि में किसी की दुकान का लाइसेंस रद्द नहीं होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ डीलरों के पॉश मशीन पर विभाग की गलती से ज्यादा अनाज का आवंटन दिख रहा है। जबकि ऐसा नहीं है। इसे सुधारने के लिए पिछले कई सालों से विभाग से मांग की जा रही है। जबकि विभाग बकाया अनाज बता रहा है। इस गड़बड़ी को सुधारा नहीं गया तो आरपार की लड़ाई होगी। इसके लिए डीलरों को तैयार रहना होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सच्चिदानंद उपाध्याय और उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने बताया कि इस बार आंदोलन परिणाम लेकर आएगा। अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो हड़ताल निश्चित है। उन्होंने डीलरों से अनुरोध करते हुए कहा कि हुए दुकान से बाहर जाकर काम ना करें दुकान पर ही थंब वेरिफिकेशन करें और दुकान पर ही राशन का वितरण करें। अपने अन्य डीलर भाइयों के राशन न बांटे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए औरंगाबाद जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कहा कि डीलरों में एकता नहीं होने के कारण ही यह परेशानी हो रही है। वे चाहते हैं कि डीलरों का एक गुट हो। उनके जिले के सुरेंद्र सिंह को प्रदेश सचिव पद से हटा दिया गया था उन्हें फिर से प्रदेश सचिव बनाया जाए वे जिले में दो गुट नहीं चाहते। उन्होंने अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि पूरे जिले में आवंटन में गड़बड़ियां हैं, आवंटन जरूरत के अनुसार दिया जाए। इसके अलावा डीलरों को अधिकारी बेवजह परेशान ना करें । उन्होंने कहा कि पूरे बिहार की समस्या एक जैसी है और सबको मिलकर लड़ना होगा।
इनके अलावे कार्यक्रम को नन्द कुमार ओझा अध्यक्ष आरा, राजेन्द्र सिंह यादव अरवल, सुखदेव पासवान अरवल,जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, जमा खान उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष कामाख्या सिंह, आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरानप्रवीण कुमार सिंह भोला जी संगठन मंत्री, ब्रजेश कुमार कुटुंबा, सिद्धेश्वर सिंह प्रखंड अध्यक्ष मदनपुर,प्रमोद कुमार सिंह देव, धर्मेंद्र कुमार सिंह औरंगाबाद, मो कासिम, संजय सिंह, प्रमोद कुमार, अरुण सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामप्रवेश सिंह बारुण, विजय सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राजेश्वर प्रसाद गुप्ता आदि सैकड़ों की संख्या में डीलर मौजूद थे।व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी संतोष कुमार सदर देख रहे थे।