पुलिस ने पंचरूखिया जंगल में दो आइइडी को किया ध्वस्त सर्च अभियान तेज 

1 Min Read
- विज्ञापन-

राजेश मिश्रा

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद।जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत् संयुक्त कार्रवाई के फलस्वरूप मदनपुर थानान्तर्गत पंचरूखिया के जंगल से 3 किलोग्राम के दो प्रेशर आइइडी का पता कर मौके पर ही किया गया ध्वस्त।नक्सलियों के गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस

अधीक्षक स्वप्रा गौतम मेश्राम के निर्देशन व अनु०पु०पदा०-2 सदर की अध्यक्षता में मदनपुर थाना की पुलिस एवं केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल कोबरा-205 वाहिनी के सहायक समादेष्ठा विनीत कुमार के नेतृत्व में मदनपुर थाना अन्तर्गत पचरूखिया के जंगल के आस-पास कुछ प्वाईट को चिन्हित कर नक्सल गतिविधियों के विरुद्ध संयुक्त रुप से छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में

- Advertisement -
KhabriChacha.in

बुधवार को पंचरुखिया से दक्षिण-पश्चिम दिशा में जंगल के प्वाईंट पी 11′ से समय 12:10 बजे प्रथम प्रेशर आइइडी करीब 03 कि०ग्रा० का, समय 12:38 बजे द्वितीय आइइडी करीब 03 कि०ग्रा० का बरामद किया गया।बरामद सभी आइइडी को यथास्थान पर ही निष्क्रिय कर धवस्त किया गया।

इस छापामारी अभियान के फलस्वरूप नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ हैं एवं नक्सली गतिविधिव पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार छापामारी अभियान जारी है।

Share this Article

You cannot copy content of this page