राजेश मिश्रा
औरंगाबाद।पुलिस अधीक्षक स्वप्रा गौतम मेश्राम के निर्देशन में दर्जनों कांडों में संलिप्त रहे एक लाख रुपए का इनामी नक्सली बिंदेश्वर पासवान उर्फ दुबे जी को पुलिस नें गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।आतंक का पर्याप्त बन चुका नक्सली पर रफीगंज थाने में कई संगीन धाराओं में केस दर्ज है।
जिसकी गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।गिरफ्तार नक्सली के द्वारा रफीगंज स्थित एक एट भट्टे पर लवी की मांग की गई थी और लवी नहीं देने के कारण जेसीबी को जला दिया गया था।
इसके अतिरिक्त नक्सली अन्य सहयोगियों के साथ गोह रफीगंज, बदेया,टेकरी,कोच,इत्यादि थाना में सक्रिय रहकर लेवी वसूली का कार्य किया करता था।इसके अलावा ईट भट्ठा के मालिक व पेट्रोल पंप एवं अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी देकर लवी वसूलता था उक्त नक्सली की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में नक्सली के घर पर कई बार छापेमारी की गई थी परंतु उक्त
नक्सली घर से फरार हो गया था।उक्त इनामी नक्सली के गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहें थे। इसी क्रम में दिनांक 17/7/2024 को आसूचना प्राप्त हुई की इनामी नक्सली बिंदेश्वर पासवान उर्फ़ दुबे जी सा० अपने गांव पहाड़पुर में देखा गया है। उक्त सूचना के संबंध गोह थाना अध्यक्ष के द्वारा अनुमंडल
पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया तत्पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अपने नेतृत्व में गोह थाना अध्यक्ष कमलेश पासवान एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ पहाड़पुरा में छापेमारी के लिए प्रस्थान कर गए पहाड़पुरा पहुंचने पर देखा गया कि
एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा जिसे साथ रहे पुलिस पदाधिकारी एवं बलों के सहयोग से ग्राम पहाड़पुरा से 1 किलोमीटर बधार से पकड़ लिया गया पूछताछ पर उसने अपना नाम विदेश्वर पासवान उर्फ दुबे जी ग्राम पहाड़पुरा थाना गोह बताया इसके बाद पुलिस ने विधिवत उक्त नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी दल में गोह थाना अध्यक्ष कमलेश पासवान,सुदिश कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, रंजीत कुमार, विवेक कुमार, मंजूर आलम, राजकुमार मंडल,रामाशीष पासवान,विमलेश कुमार सिंह, बमबम कुमार यादव,शामिल रहे सभी के संयुक्त प्रयास से नक्सली की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता हाथ लगी है।