दाउदनगर थाना क्षेत्र के बड़का बिगहा गांव में महिला एवं उसकी 8 वर्षीय बेटी पर मिट्टी का दीवाल गिरा, महिला घायल,बेटी की हुई मौत

1 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के बड़का गांव में रविवार की रात मिट्टी का दीवाल गिरने से एक महिला और उसकी बेटी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हे इलाज के लिए दाउदनगर अस्पताल ले जाया गया। मगर चिकित्सकों ने दोनो मां बेटी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

- Advertisement -
Ad image

जहां चिकित्सक ने घायल हुई बेटी को मृत घोषित कर दिया और हादसे में घायल हुई महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गया रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान बड़का बिगहा गांव निवासी आदित्य साव की पत्नी रेखा देवी और मृत हुई बच्ची की पहचान रीना कुमारी के रूप में की गई है।

आदित्य साव दिव्यांग है और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है वह अपनी पत्नी का इलाज और बच्ची के दाह संस्कार को लेकर परेशान है। इसके लिए उसे आर्थिक मदद की दरकार है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article

You cannot copy content of this page