यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा में पहुंचे। जहां उन्होंने शहर के रतनुआ मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। योगी के भाषण में जहां एक ओर श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने और विकसित भारत के निर्माण के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजय श्री का माला पहना कर तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की वही कांग्रेस और राजद को निशाने में लेकर जमकर जुबानी प्रहार किया।
उन्होंने कहा कि लालू अपने परिवार के विकास को ही बिहार का विकास समझते है। ऐसी स्थिति में उनके लोगों के जाल में नही फसना है। ये लोग कभी राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करने वाले लोग हैं। लेकिन राम मंदिर बनने के बाद अब वे भी राम को मानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने अपने क्षेत्र में गुंडा राज, नक्सलवाद, आतंकवाद, डकैती, फिरौती, अव्यवस्था और अराजकता दी।
लेकिन एनडीए के शासन काल में शांति स्थापित हुई तथा देश के हर प्रांत से ये समस्याएं समाप्त हुई। एनडीए के शासन में काश्मीर में धारा 370 हटाकर भारत के अन्य राज्यों की तरह उसे मुख्य धारा से जोड़ा। आज कश्मीर में अमन शांति कायम है। बिहार में भी इसकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि यूपी के 80 सीटों पर जीत दिलाकर मोदी जी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया और उसे पूरा कर केंद्र में एकबार फिर सशक्त सत्ता का निर्माण होगा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन काल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर हा जहा जय श्री राम का उद्घोष करते है।वही अपराधियों का राम नाम सत्य भी करते हैं। यूपी में अपराधियों एवं माफियाओं का क्या हश्र किया जाता उसे दुनिया देख रही है। हमने यूपी के एक लालू परिवार को सत्ता से हटाया अब इस चुनाव में बिहार की बारी है।
तभी यूपी और बिहार का बेहतर समन्वय होगा और बिहार की तरक्की होगी। बीजेपी जो कहती है वह कर दिखाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश का सम्मान बढ़ा है। अपराधी नतमस्तक हुए है और आतंकवादियों पर लगाम लगी है। उन्होंने कहा कि शेष जो भी बचे हुए हैं वे आगे समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में व्यवसाइयो, महिलाओं के साथ जबरदस्ती करने वालों को उल्टा लटका दिया जाता है।
हमने भगवान श्रीराम की स्थापना कर जहां जय श्रीराम का उद्घोष किया है वही अपराधियों का रामनाम सत्य किया है और बिहार में भी रामराज्य के स्थानों के लिए केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार बनाएं। योगी ने बताया कि केंद्र ने कल्याणकारी योजना के तहत महज दस वर्षो में 60 करोड़ लोगों को आय़ुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। 50 करोड़ लोगों को जन धन योजना का लाभ मिला। 12 करोड़ अन्नदाताओं को किसान सम्मान योजना से सम्मानित किया गया। 12 करोड़ लोगों के लिए शौचालय बनवाए गए। 10 करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ दिया गया।
ढाई करोड़ लोगों को फ्री बिजली कनेक्शन का लाभ दिया गया। 4 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और 3 करोड़ और लोगों को अगले 5 वर्ष में आवास योजना का लाभ दिया गया। उन्होंने लालू यादव पर व्यंग्य किया कि लालू जी अपनी जनसंख्या बढ़ाएं केंद्र उन्हे आवास देगी।