बक्सर से टिकट कटने के बाद अश्विनी चौबे के हो गए बागी तेवर कहा षड्यंत्रकारियों ने भाजपा से टिकट कटवाने में निभाई भूमिका 

2 Min Read
- विज्ञापन-

बक्सर के निवर्तमान सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे टिकट कट जाने से नाराज होकर बागी तेवर अख्तियार करते नजर आ रहे हैं। अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अश्विनी चौबे का एक वीडियो सामने आया है।

- Advertisement -
Ad image

जिसमें अश्विनी चौबे साफ-साफ कह रहे हैं कि कुछ षड्यंत्रकारियों ने भाजपा से टिकट कटवाने में भूमिका निभाई है। ऐसे में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी नामांकन बाकी है। उन्होंने कहा कि वह बक्सर नहीं छोड़ने वाले हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बिना किसी के नाम लिए हुए पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा और कहां की जिन लोगों ने मुझे टिकट कटवाने में षड्यंत्र रचा है। उसको मैं छोड़ने वाला नहीं हूं और मैं दिखा दूंगा कि अश्विनी चौबे किस तरह बक्सर का बेटा और भाई बनकर काम करेगा।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

अश्विनी चौबे अपने भाषण के अंतिम लाइन में काफी एग्रेसिव नजर आ रहे हैं और दोनों हाथ उठाकर अपने मनोभाव को दर्शाते नजर आ रहे हैं। अश्विनी चौबे के चेहरे पर बागी तेवर साफ झलक रहे हैं। इससे या स्पष्ट है कि बक्सर का चुनाव दिलचस्प होने वाला है।

उन्होंने कहा कि अश्विनी चौबे का कोई उत्तराधिकारी नहीं है बल्कि अश्विनी चौबे का उत्तराधिकारी केवल अश्विनी चौबे ही है। बताते चले कि भारतीय जनता पार्टी ने अश्विनी चौबे का टिकट काटकर मिथिलेश तिवारी को बक्सर से उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद से ही अश्विनी चौबे पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

Share this Article

You cannot copy content of this page