प्रदीप भारद्वाज
शेरघाटी अनुमंडल अंतर्गत आमस प्रखंड के अकौना में स्थित एल के इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन राम नरेश सिंह की असामयिक निधन पर लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मंगलवार को उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर स्कूल के छात्र और शिक्षक सहित एल के ग्रुप ऑफ कंपनी के सभी कर्मी शोक में डूब गए।
मैनेजिंग ट्रस्टी रंजीत पाठक दीपक कुमार अजय सिंह बीएम प्रसाद राजेश कुमार एवं प्रिंसिपल आदित्य आर्यन ने बताया कि स्वर्गीय आर एन सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति होने के साथ साथ बड़े ही सहज सरल सौम्य स्वभाव और मृदुभाषी व्यक्तित्व के स्वामी थे। इस दुनिया से उनका इस तरह से अचानक चले जाना हम सब के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मज़बूत इरादों के पक्के आर एन सिंह ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर शेरघाटी अनुमंडल में एक अलग पहचान बनाई थी। जिस संस्था की उन्होंने नींव डाली थी। उस संस्था से जुड़कर सैकड़ों महिला एवं पुरुष आज आत्म निर्भर बन गए हैं। उनके निधन से न केवल शिक्षा जगत में बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
वह मूल रूप से यूपी के जौनपुर जिला अंतर्गत अमरौला गांव के निवासी थे। स्वर्गीय आर एन सिंह अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र शिवम सिंह शुभम सिंह व एक पुत्री छोड़ गए हैं। बड़े पुत्र की शादी गत वर्ष ही हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार होली के दौरान यहीं उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। बेहतर इलाज के लिए वह बनारस चले गए थे। स्वस्थ होने के बाद अपने गांव अमरौला ही रुक गए। घटना के दिन शेरघाटी आने की तैयारी थी। इसी बीच घर से निकलने के क्रम में अचानक गिर पड़े। जिससे उनके सिर में गहरी चोट लग गई और रक्त स्राव होने लगा। आनन फानन में उन्हे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया। स्तिथि में कोई सुधार नहीं होता देख परिजनों ने वाराणसी ले जाने की तैयारी शुरू की। लेकिन दुर्भाग्यवश इससे पहले ही उन्होंने दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
उनके निधन से आहत प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन शेरघाटी के सदस्यों में शामिल शशिकांत शर्मा कैफ़ी खान वीरेंद्र पाठक मोहम्मद अली सैयद अबू अरीबा सतीश सिंह अनिसुर रहमान कौशलेंद्र कुमार मोहम्मद हारून रशीद चंदन मिश्रा आमिर इमाम मासूम दानिश आशुतोष कुणाल साजिद अंसारी तुलसी प्रसाद आमीर सुहैल देवेंद्र कुमार वसीम खान विकास कुमार अमिताभ शर्मा रजनीश सिंह रोशन कुमार हृदय मिश्रा उदय कुमार दमयंती देवी आमिर सुहैल इमरान अली
प्रदीप भारद्वाज सहित डॉक्टर राजेश सिंह समाजसेवी जितेंद्र सिंह उर्फ़ टुनटुन सिंह व्यवसायी राजू अग्रवाल शिक्षक हाजी ज़हीर अनवर हरेंद्र सिंह इमरोज़ अली मंजीत सिंह धर्मेंद्र सिंह शौकत अली आदि ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।